Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडUttarakhand Earthquake: बागेश्वर में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7...

Uttarakhand Earthquake: बागेश्वर में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7 रही तीव्रता

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुबह 11:47 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के कर्मी गांव के समीप जमीन के भीतर करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।

भूकंप के झटके काफी हल्के होने के कारण जिले में जनजीवन पर किसी तरह का खास प्रभाव नहीं पड़ा। अधिकांश लोगों को इन झटकों का अहसास तक नहीं हुआ। कहीं भी अफरा-तफरी या दहशत की स्थिति देखने को नहीं मिली और सभी क्षेत्रों में हालात सामान्य बने रहे।

भूकंप की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट हो गया। प्रशासन की ओर से जिला मुख्यालय के साथ ही गरुड़, कपकोट और कांडा समेत सभी संवेदनशील क्षेत्रों और तहसील मुख्यालयों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप के झटके बेहद हल्के थे। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सभी क्षेत्रों से संपर्क साध लिया है। फिलहाल जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान, भवनों में दरार या किसी अन्य प्रकार की क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, लेकिन फिलहाल जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments