Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडUttarakhand: उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट का निधन,...

Uttarakhand: उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट का निधन, लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ

Uttarakhand: उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट का निधन, लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के संस्थापक सदस्यों में से एक दिवाकर भट्ट का आज निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वह पिछले काफी समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और मंगलवार शाम अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शुरुआती दिनों से ही जनांदोलन के मजबूत स्तंभ रहे। उन्होंने यूकेडी के बैनर तले वर्षों तक पहाड़ के हितों के लिए संघर्ष किया और राज्य निर्माण की निर्णायक लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राज्य बनने के बाद दिवाकर भट्ट की राजनीतिक यात्रा और विस्तृत हुई। वह यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष, विधायक और बाद में कैबिनेट मंत्री भी बने। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा, जहां कुछ समय तक सक्रिय राजनीति में रहे। हालांकि, बाद में वह दोबारा यूकेडी में वापस लौटकर संगठन को मजबूत करने में जुट गए।

दिवाकर भट्ट के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर है। राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्य आंदोलन में उनकी भूमिका और संघर्ष को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments