Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, देहरादून में पेट्रोल ₹100 के पार; आम...

उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, देहरादून में पेट्रोल ₹100 के पार; आम जनता पर बढ़ा बोझ

देहरादून: उत्तराखंड समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार से राजधानी देहरादून में पेट्रोल और डीजल की नई दरें लागू हो गई हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ परिवहन और व्यापार क्षेत्र पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

देहरादून में पेट्रोल की कीमत में 2.55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद अब पेट्रोल 100.50 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल के दाम में 2.72 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इसकी कीमत 95.90 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। इसके अलावा प्रीमियम श्रेणी के एक्सपी 95 पेट्रोल की कीमत भी बढ़कर 108.93 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

तेल कंपनियों द्वारा लगातार कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। खासकर रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोग, टैक्सी और ऑटो चालक, माल परिवहन से जुड़े कारोबारी और मध्यम वर्गीय परिवार इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन महंगा होने से आने वाले दिनों में खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।

देशभर में सोमवार को पेट्रोल के दाम में करीब 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में इजाफा किया है। इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में 87 से 91 पैसे तक की वृद्धि की गई थी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते आम जनता सरकार और तेल कंपनियों से राहत की उम्मीद लगाए बैठी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments