Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दो दिवसीय दौरे पर दून पहुंचेंगे, मसूरी...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दो दिवसीय दौरे पर दून पहुंचेंगे, मसूरी स्थित LBS अकादमी में होंगे शामिल

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने कार्यक्रम के तहत वे आज दोपहर देहरादून पहुंचेंगे और शाम को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

शाम करीब 3:45 बजे पहुंचेगे दून एयरपोर्ट

रक्षा मंत्री भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्वाभ्यास कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।

एमआई-17 हेलिकॉप्टर से मसूरी के लिए प्रस्थान

एयरपोर्ट पर स्वागत समारोह के बाद राजनाथ सिंह एमआई-17 हेलिकॉप्टर से मसूरी स्थित LBS अकादमी जाएंगे। यहां वे अधिकारियों और प्रशिक्षुओं के बीच आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम भी अकादमी परिसर में करेंगे।

शनिवार को दिल्ली लौटेंगे

शनिवार को मसूरी में कार्यक्रमों के बाद रक्षा मंत्री देहरादून लौटेंगे। वे दोपहर लगभग 1:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

पूर्वाभ्यास में कई अधिकारी रहे मौजूद

दौरे की सुरक्षा और प्रोटोकॉल व्यवस्था को लेकर हुई रिहर्सल में कमांडेंट राकेश कुमार, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, सीओ विवेक कुटियाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments