Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड: दो दिन देहरादून में रहेंगे आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, जन...

उत्तराखंड: दो दिन देहरादून में रहेंगे आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, जन गोष्ठी व पूर्व सैनिक सम्मेलन को करेंगे संबोधित

देहरादून।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत आगामी 22 और 23 फरवरी को दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंचेंगे। इस दौरान वे संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

संघ सूत्रों के अनुसार, 22 फरवरी को डॉ. मोहन भागवत देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में देहरादून सहित गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों से सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होंगे। गोष्ठी में सामाजिक एकता, राष्ट्र निर्माण और संगठनात्मक भूमिका जैसे विषयों पर विचार रखे जाने की संभावना है।

इसके बाद 23 फरवरी को सर संघचालक पूर्व सैनिक गोष्ठी को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैनिकों और सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। पूर्व सैनिकों की राष्ट्र सेवा में भूमिका और समाज में उनके योगदान पर विशेष चर्चा होगी।

गौरतलब है कि डॉ. मोहन भागवत इससे पहले वर्ष 2019 में देहरादून आए थे। लंबे अंतराल के बाद उनके आगमन को लेकर संघ कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके दौरे को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं और कार्यक्रमों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments