Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड: राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार,...

उत्तराखंड: राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार, जानिए कब तक होगी मुराद पूरी

राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) के लिए राज्य स्थापना दिवस तक इंतजार करना पड़ सकता है। नौ नवंबर के आसपास डीए जारी होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस और चार प्रतिशत डीए देने पर सहमति बनी थी। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इन दोनों प्रस्तावों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। सीएम ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस की सौगात दे दी। डीए की मुराद अब तक पूरी नहीं हो पाई है। प्रस्ताव की फाइल मुख्यमंत्री के पास है। महंगाई भत्ते के भुगतान से राजकोष पर सालाना 576 करोड़ रुपये खर्च बढ़ने की संभावना है। वित्त विभाग धनराशि की व्यवस्था कर रहा है। माना जा रहा है कि नजदीक आ रहे है राज्य स्थापना दिवस तक डीए टल सकता है। मुख्यमंत्री स्थापना दिवस के अवसर पर डीए की सौगात दे सकते हैं।
इनका कहना है:
डीए की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई है। अभी फाइल वित्त विभाग को नहीं लौटी है। – आनंद बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव, वित्त
कर्मचारियों की दिवाली और अच्छी होती यदि उन्हें डीए का भुगतान हो जाता। सचिवालय संघ का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा, इस दौरान महंगाई भत्ते का मसला भी उठाया जाएगा। – दीपक जोशी, अध्यक्ष, उत्तराखंड सचिवालय संघ
प्रदेश के तीन से अधिक कर्मचारी दिवाली से पहले महंगाई भत्ता मिलने की उम्मीद कर रहे थे। अच्छा होता यदि सरकार दिवाली के समय ही इसका भुगतान कर देती। कर्मचारी आशान्वित हैं, मुख्यमंत्री शीघ्र डीए जारी करने के निर्देश देंगे। – अरुणा पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments