Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड भर्ती अपडेट: प्रमाणपत्र सत्यापन में नहीं पहुंचे 204 अभ्यर्थी, चयन प्रक्रिया...

उत्तराखंड भर्ती अपडेट: प्रमाणपत्र सत्यापन में नहीं पहुंचे 204 अभ्यर्थी, चयन प्रक्रिया से बाहर

देहरादून। समूह-ग पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथियों पर उपस्थित न होने वाले 204 अभ्यर्थियों को भर्ती से बाहर कर दिया है। आयोग ने अनुपस्थित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी है।

आयोग द्वारा जारी विवरण के अनुसार, विभिन्न विभागों में डाटा एंट्री ऑपरेटर, कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर सहायक, स्वागती, मेट, कार्यपर्यवेक्षक और आवास निरीक्षक पदों के लिए लिखित परीक्षा पिछले वर्ष 19 जनवरी को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर उन्हें टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया था।

टाइपिंग टेस्ट के लिए मेरिट लिस्ट 28 मार्च को जारी हुई थी, जिसके आधार पर 18 अगस्त से 5 सितंबर के बीच कौशल परीक्षा कराई गई। इसके बाद अगले चरण में अभिलेख सत्यापन के लिए 27 नवंबर को सूची जारी कर कुल 1141 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया।

दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया एक दिसंबर 2025 से एक जनवरी 2026 तक चली। आयोग ने विशेष परिस्थितियों वाले अभ्यर्थियों को एक जनवरी को अंतिम अवसर भी दिया था। इसके बावजूद कुल 1141 में से केवल 937 अभ्यर्थी ही सत्यापन के लिए पहुंचे, जबकि 204 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित कार्यक्रम में शामिल न होने वाले सभी अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है और उनके दावे पर आगे कोई विचार नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments