हल्द्वानी। हल्द्वानी निवासी गीतकार अनुपम हल्द्वानवी के लिखे भजन ‘जिनके हृदय में राम बसे राम उनमें बस जाते हैं’ को भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपनी आवाज में रिकॉर्ड कराया है। भजन में संगीत प्रसिद्ध मिर्ची अवार्ड विनर राज प्रकाश ने दिया है। मुंबई से अनुपम ने बताया कि अनूप जलोटा ने उनके लिखे भजन की सराहना की। भजन की रिकॉर्डिंग मुंबई के अंधेरी में स्टूडियो में हुई। उन्होंने बताया कि भजन को फिल्मांकन के बाद जल्दी ही बड़े बैनर से रिलीज किया जाएगा। पेशे से व्यवसायी अनुपम ने लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया में करीब 200 से ज्यादा रचनाएं लिखीं। इस अवसर पर धीरज लुधियानवी, किशोर धर्मवाल, प्रीतम शर्मा मौजूद रहे। अनुपम की उपलब्धि पर स्थानीय संगीत प्रेमियों ने खुशी जताई है। संवाद