Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeमनोरंजनवनतारा सेंचुरी स्टोरीज: जियो हॉटस्टार पर शुरू हुआ वन्यजीवों के बचाव और...

वनतारा सेंचुरी स्टोरीज: जियो हॉटस्टार पर शुरू हुआ वन्यजीवों के बचाव और पुनर्वास का रोमांचक सफर

‘वनतारा सेंचुरी स्टोरीज’ में दिखेगी जंगली जानवरों की असली जर्नी, जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग जारी

मनोरंजन डेस्क: वाइल्डलाइफ और एडवेंचर प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। ‘वनतारा सेंचुरी स्टोरीज’ नामक नई डॉक्यूसीरीज अब जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। अमेरिकी वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट फॉरेस्ट गैलांटे द्वारा होस्ट की गई यह सीरीज जंगली जानवरों की असली जिंदगी, उनके बचाव और पुनर्वास के प्रयासों पर आधारित है।


जानवरों की असली कहानियों को दर्शाती डॉक्यूसीरीज

छह एपिसोड वाली यह डॉक्यूसीरीज वनतारा सेंचुरी में रहने वाले जंगली जानवरों की वास्तविक जर्नी पर प्रकाश डालती है। हर एपिसोड में किसी घायल या बीमार जानवर का रेस्क्यू, इलाज और रिकवरी की यात्रा दिखाई गई है।
सीरीज में यह भी बताया गया है कि कैसे विशेषज्ञों की टीम दिन-रात काम कर इन जानवरों को दूसरी जिंदगी देती है।

प्रकृति प्रेमियों का कहना है कि यह डॉक्यूमेंट्री उन्हें ऐसा अनुभव कराती है जैसे वे खुद जंगल के बीच मौजूद हों और हर बदलाव को अपनी आंखों के सामने देख रहे हों।


दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया

सीरीज को रिलीज के बाद से ही दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। वाइल्डलाइफ से जुड़े असल अनुभव, शानदार सिनेमैटोग्राफी और जानवरों की भावुक कहानियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।


3,500 एकड़ क्षेत्र में फैला वनतारा सेंचुरी

गुजरात में स्थित वनतारा सेंचुरी लगभग 3,500 एकड़ में फैला एक विशाल वन्यजीव संरक्षण और पुनर्वास केंद्र है। यहां विभिन्न प्रजातियों के जानवरों की देखभाल के लिए पशु चिकित्सकों, पोषण विशेषज्ञों, पशुपालकों और व्यवहार विशेषज्ञों की बड़ी टीम तैनात रहती है।

यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। यहां दुनियाभर से रेस्क्यू किए गए घायल और अनाथ जानवरों को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाता है और उनकी हर जरूरत का खास ध्यान रखा जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments