Thursday, October 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डवीना तिवारी को मिलेगा अवार्ड

वीना तिवारी को मिलेगा अवार्ड

हल्द्वानी। उत्तराखंडी सिनेमा, संगीत जगत और स्थानीय लोक कलाकारों के प्रोत्साहन और प्रचार-प्रसार के लिए दिल्ली में प्रवासियों की संस्था यंग उत्तराखंड की शुरुआत की गई थी। उत्तराखंडी सिनेमा संगीत जगत में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को संस्था की ओर से सम्मानित करने के लिए 30 अप्रैल 2022 को दिल्ली के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम सिविक सेंटर के सभागार में गंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वर्ष 2019, 2020 और 2021 में उत्तराखंडी सिनेमा संगीत जगत में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कलाकारों, व्यक्तियों को 8 श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इसी के तहत उत्तराखंड लोकगीत में अमूल्य योगदान देने के लिए गायिका वीना तिवारी को लेजेंड्री सिंगर के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments