Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडउपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पहुंचे देहरादून, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने...

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पहुंचे देहरादून, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

देवभूमि उत्तराखंड के एकदिवसीय दौरे पर शनिवार सुबह उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन विशेष विमान से दिल्ली से देहरादून पहुंचे। उनके जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने एक दिन पहले ही रिहर्सल कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। एयरपोर्ट से देहरादून शहर तक फ्लीट चलाकर मार्ग सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जांच की गई, ताकि वीवीआईपी मूवमेंट सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

हवाई अड्डे पर स्वागत के बाद उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हुए, जहां वे एक निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर करीब एक बजे पुनः सड़क मार्ग से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस अवसर पर एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदूवंशी, एसपी देहात जया बलूनी, सीओ विवेक कुटियाल, कोतवाल प्रदीप राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पूरे दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments