Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडाक मत पत्र का वीडियो हुआ वायरल, निर्वाचन आयोग ने डीएम पिथौरागढ़...

डाक मत पत्र का वीडियो हुआ वायरल, निर्वाचन आयोग ने डीएम पिथौरागढ़ से मांगी रिपोर्ट

डाक मत पत्र के वायरल वीडियो के मामले का राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने संज्ञान लिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। इस रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने डाक मतपत्र के मतदाताओं की सूचना न मिलने के संबंध में भी सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। उत्तराखंड में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ही व्यक्ति द्वारा अन्य व्यक्तियों के डाक मतपत्र पर हस्ताक्षर किया जाना दिख रहा है। इसे डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने पर कांग्रेस ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति जताई। कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने इसे इंटरनेट मीडिया में शेयर किया। डीडीहाट के कांग्रेस प्रत्याशी ने इस संबंध में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से मुलाकात कर इस मामले में जांच की मांग की। बुधवार को यह मामला मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तक पहुंच गया। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि यह मामला डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस कारण जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद इस प्रकरण पर आगे कदम बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सभी जिलाधिकारियों को कहा गया है कि वे सभी डाक पत्र के संबंध में जारी की गई सूचनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments