Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदर्शकों को खूब भा रही है गढ़वाली फिल्म रतब्याण, देखने के लिए...

दर्शकों को खूब भा रही है गढ़वाली फिल्म रतब्याण, देखने के लिए उमड़ रही भीड़

महेश्वरी फिल्म प्रोडक्शन बैनर तले बनी गढ़वाली फिल्म रतब्याण आज कल देहरादून के सिल्वरसिटी सिनेमा हाल में लगी है. फिल्म देखने के लिए लोग बढ़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. सधे निर्देशन के साथ सभी कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का कुशल कौशल दिखाया है. फिल्म में डायलोग से लेकर सभी संवाद बखूबी लिखे गये हैं. दर्शक फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. सिल्वरसिटी सिनेमा हाल में रतब्याण फिल्म का दोपहर एक बजे का शो चलाया जा रहा है.

फिल्म भूमाफियों से लड़ती हुई नयिका पर केन्द्रित है. जो कि संघर्ष करते हुए पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नज़र आ रही हैं. वहीं नायक पत्रकार की भूमिका में है. जो कि भू- माफियों से लड़ने में नायिका का साथ निभा रहा है. फिल्म में पहाड़ी कल्चर के साथ आधुनिकता को भी खूब दर्शाया गया है. वहीं कैमरा मैन का काम भी बहुत पसंद किया जा रहा है. संवाद भी बहुत अच्छे लिखे गये हैं. संगीत भी उम्दा है. निरंतरता को भी बहुत साधे तरीके से बरकरार रखा गया है. अंत को देखकर लग रहा है कि इसका दूसरा पार्ट भी बानया जा सकता है. बहरहाल फिल्म बहुत ही मनोरंजक होने के साथ भू- माफियों के कहर को भी दरशा रही है.

फिल्म के निर्माता व निर्देशक अशोक चौहान बहुत ही सधे व अनुभवी निदेशक माने जाते हैं. अशोक ने जीवन के पिछले पच्चीस साल से अधिक समय फिल्म निर्माण को दिया है. उन्होंने बटोई, ओंसी की रात, फ्योंलि ज्वान ह्वेगे, जनमु कु साथ, रामी बौराणी, साथ फेरों के सातों बचन, गंगा का मैती, खैरी का दिन, पधानी बौ जैसी हिट फिल्मों में बतौर हीरो काम किया है. इसके अलावा उन्होंने अनगिनत फिल्मों व आल्बम में मुख्य किरदार निभाए हैं. खास बात यह है कि इन सभी फिल्मों का निर्देशन भी अशोक चौहान ने ही किया है.

फिल्म में नायक की भूमिका उत्तराखंड के जाने माने कलाकार संजय सिलोड़ी ने निभाई है. वहीं नायिका कनिका बहुगुणा हैं. जिन्होंने बहुत ही सुन्दर अदाकारी का प्रदर्शन किया ह. इसके अलावा सतेश्वरी भट्ट, रीता भंडारी, कोमल, बी एस नेगी, राकेश गौड़, राजेश मालगुड़ी व बृजेश भट्ट समेत सभी कलाकारों ने उम्दा प्रदर्शन किया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments