Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअमृत सरोवर से सिंचाई के लिए मिलेगा पानी

अमृत सरोवर से सिंचाई के लिए मिलेगा पानी

मौलेखाल(अल्मोड़ा)। स्याल्दे विकासखंड के ग्वालबिना में बने अमृत सरोवर से क्षेत्र के पर्यटन को पंख लगेंगे तो इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी मिलेगा। 27 लाख रुपये से अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। यह पर्यटकों के साथ ही फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करेगा और क्षेत्र में रोजगार से अवर बढ़ेंगे। ग्वाबिना में बने अमृत सरोवर का विधायक महेश जीन से शनिवार को शुभारंभ करते हुए इसे जनता को समर्पित किया। इस दौरान लोगों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर जहां पर्यटकों को आकर्षित करेगा
वहीं इससे लोगों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और सिंचाई के अभाव में बंजर हो रहे खेत फिर से लहलहाएंगे। अमृत सरोवर में पानी भरने से इसके आसपास के जल स्रोत भी रिचार्ज होंगे और पेयजल की समस्या का भी हल निकलेगा। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर के आसपास के क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार होगा, ताकि फिल्म निर्माता यहां पहुंच सकें और यहां फिल्म का निर्माण कर सकें। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री पूरन रजवार, रजनी पपनोई, प्रकाशं पंचोली, मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल, हरीश बंगारी, सुरेंद्र सिंह, सरिता माहोड़ी सहित कई लोग मौजूद रहे।
सोलर लाइट की दूधिया रोशनी से जगमगाएगा अमृत सरोवर
मौलेखाल। विधायक महेश जीना ने कहा कि अमृत सरोवर के चारों तरफ सोलर लाइट लगाई गई हैं। इसकी रोशनी से इसकी सुंदरता में चार चांद लग रहे हैं। पर्यटकों के बैठने के लिए चारों तरफ बेंच भी बनाई गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments