Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में अब तक उत्तराखंड के पायलटों का जलवा

राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में अब तक उत्तराखंड के पायलटों का जलवा

बागेश्वर। बागेश्वर के कपकोट में चल रही राष्ट्रीय एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के पायलटों का दबदबा रहा। दूसरे दिन भीमताल (नैनीताल) के पायलटों ने जलवा दिखाया। दूसरे दिन पहले तीन स्थानों पर भीमताल के पायलट रहे।प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी 31 पायलटों ने जालेख की पहाड़ी से उड़ान भरी। सुबह 9 बजे से सुबह 11:15 बजे तक सभी पायलटों ने कपकोट के केदारेश्वर मैदान में सुरक्षित लैंडिंग की।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि दूसरे दिन तक भीमताल के मनीष उप्रेती पहले, भीमताल के ही पंकज सिंह मेहरा दूसरे, अमर सिंह मेहता तीसरे स्थान पर थे। प्रतियोगिता का फैसला शुक्रवार के प्रदर्शन पर निर्भर है। प्रतियोगिता को देखने के लिए केदारेश्वर मैदान के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों ने घरों के छतों से भी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का नजारा देखा। पैराग्लाइडिंग के नजारों को कैमरे में कैद किया।
कई राज्यों के साथ ही सेना के पायलट भी कर रहे शिरकत
बागेश्वर। प्रतियोगिता में हरियाणा, हिमाचल, असम, सिक्किम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड के साथ ही सेना और अर्धसैनिक बलों के पायलट भागीदारी कर रहे हैं।
विधायक करेंगे समापन
बागेश्वर। शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रतियोगिता का समापन हो जाएगा। कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या प्रतियोगिता का समापन करेंगे। विजेता को 50000, उप विजेता को 30000 और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 20000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments