Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डइंजीनियर बनकर माता-पिता का सपना पूरा करेंगे विवेक

इंजीनियर बनकर माता-पिता का सपना पूरा करेंगे विवेक

काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र विवेक दिवाकर ने इंटरमीडिएट में 96.4 फीसदी अंक हासिल करके प्रदेश की मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान पाया है। काशीपुर क्षेत्र में वह पहले स्थान पर हैं। वह इंजीनियर बनना चाहते हैं।
मोहल्ला कटोराताल निवासी व उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में अध्ययनरत विवेक दिवाकर पुत्र कैलाश चंद्र दिवाकर ने हाईस्कूल में 97.4 फीसदी अंक हासिल करके चार रैंक हासिल की थी। उन्होंने इस प्रदर्शन को इंटर में भी जारी रखा। वर्ष 2021-22 की इंटरमीडिएट परीक्षा में उन्होंने 482 (96.4 प्रतिशत) अंक हासिल किए हैं। प्रदेश की टॉपर सूची में उन्हें चौथा स्थान मिला है। विवेक ने गणित में 100, हिंदी में 91, भौतिक विज्ञान में 93, रसायन विज्ञान में 99 और अंग्रेजी में 95 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने हाईस्कूल में भी 487 अंक हासिल करके 97.4 फीसदी अंक पाते हुए मेरिट में चौथी रेंक हासिल की थी। उनके पिता इसी स्कूल में परिचारक के पद पर लगभग 18 साल से कार्यरत हैं। विवेक ने कहा कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। इसके लिए वह जेईई मेंस की तैयारी में जुटे हैं। 20 जून के बाद परीक्षा होनी है। बताया कि उन्हें क्रिकेट खेलने का शौक है लेकिन बीते वर्ष कोरोना के कारण स्कूल नहीं खुलने से उन्होंने अपना अधिकांश समय घर में ऑनलाइन पढ़ाई में बिताया।
स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विवेक ने 96.4 फीसदी अंक हासिल करके जिले में दूसरा और काशीपुर शहर में पहला स्थान पाया है। स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों ने उनको मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विवेक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व स्कूल के गुरुजनों को दिया है। विद्यालय प्रबंधक शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल, अशोक कुमार अग्निहोत्री, रोशन लाल वर्मा, मनोज शर्मा, कौशलेश गुप्ता ने उन्हें बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments