Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआज बिगड़ सकता है मौसम, पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

आज बिगड़ सकता है मौसम, पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही देहरादून में गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है। हालांकि आज दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। लेकिन देहरादून में दोपहर बाद बारिश के आसार हैं।
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का काम जोरों पर
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा और कुबेर गदेरा के समीप हिमखंडों से खिसकी टनों बर्फ को साफ करने का कार्य जोरों पर है। जिलाधिकारी ने यात्रा से जुड़े विभागों के अधिकारियों को 15 अप्रैल तक हरहाल में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र रावत और सहायक अभियंता सुरेंद्र रावत ने बताया कि 20 फरवरी से पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का काम शुरू किया गया था। बीते 12 मार्च को रास्ते को घोड़ा-खच्चरों के साथ ही पैदल आवाजाही के लिए खोल दिया गया था लेकिन पिछले दो सप्ताह से आए दिन मौसम खराब होने व बर्फबारी के कारण स्थिति पूर्ववत जैसी बनी है। दूसरी तरफ पैदल मार्ग पर गौरीकुंड से लिनचोली के बीच क्षतिग्रस्त पुश्ते, सुरक्षा दीवार व रेलिंग की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments