Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबागनाथ मंदिर में हुआ पवित्र छड़ी यात्रा का स्वागत

बागनाथ मंदिर में हुआ पवित्र छड़ी यात्रा का स्वागत

बागेश्वर। पंच दशनाम जूना अखाड़ा की पवित्र छड़ी यात्रा का बागेश्वर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। छड़ी यात्रा के यात्रियों ने बागनाथ मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा अर्चना की। 23 अक्तूबर को यात्रा जागेश्वर के लिए रवाना होगी। मान्यता है कि पवित्र छड़ी यात्रा की शुरुआत करीब ढाई हजार साल पहले हुई थी। 24 सितंबर को यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार से हुआ था। यात्रा हरिद्वार से बागेश्वर आई थी और 25 सितंबर को हरिद्वार रवाना हुई थी। 26 सितंबर से छह अक्तूबर तक यात्रा हरिद्वार के सभी अखाड़ों में गई। सात, आठ अक्तूबर को हरिद्वार के विभिन्न मंदिरों में भ्रमण के बाद यात्रा नौ अक्तूबर को ऋषिकेश पहुंची। जहां से विभिन्न जिलों का भ्रमण कर छड़ी यात्रा शुक्रवार को कौसानी आई।
शनिवार को गरुड़, बैजनाथ होते हुए बागेश्वर पहुंची। यात्रा के सभापति महंत प्रेमगिरी महाराज ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य उत्तराखंड के गौरव और आध्यात्मिक महत्व को विश्व में स्थापित करना है। यात्रा का समापन एक नवंबर को मायादेवी मंदिर हरिद्वार में होगा। वहां पर महंत शंकर गिरी महाराज, छड़ी महंत पुष्कर गिरी, महामंडलेश्वर कपिल पुरी महाराज, छड़ी महंत शिवदत्त गिरी, मंत्री मोहन भारती महाराज आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments