Monday, March 30, 2026
Homeउत्तराखण्डबाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत

बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं का स्वागत

रुद्रपुर। श्री अमरनाथ सेवा मंडल के बैनर तले तीन जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं के यहां लौटने पर रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सोमवार को गरीब रथ ट्रेन से श्रद्धालु रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के साथ बड़ी संख्या में भक्तों ने यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं कांग्रेसियों ने भी रेलवे स्टेशन पहुंचकर अमरनाथ यात्रियों का भव्य स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि बाबा बर्फानी की कृपा से रुद्रपुर शहर के सभी तीर्थयात्री सकुशल लौटे हैं।
यात्रा पर जाने वालों में सुनील ठुकराल, मनीष चुघ, राजकुमार खनीजो, राजन राठौर, संजय ठुकराल, नवीन, अक्षय गाबा, सुमित छाबड़ा, डॉ. सुरेश, निशांत ढल्ला, पवन शर्मा सहित अमरनाथ सेवा मंडल के कई सदस्य शामिल थे। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का स्वागत करने वालों में उर्मिला रानी चुघ, महंत मनीष सलूजा, गुलशन छाबड़ा, हरीश जल्होत्रा, हिमांशु मिड्डा, राजन राठौर, विक्की मुंजाल, अंकित चावला, पवन गाबा, संजय जुनेजा, मन्नू चुघ, ललित मिगलानी, संदीप चीमा, सौरभ चिलाना, नंद किशोर आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments