Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डठीक है मैं आ रहा हूं नीचे, इतना कहकर सीने पर मार...

ठीक है मैं आ रहा हूं नीचे, इतना कहकर सीने पर मार ली गोली

हल्द्वानी। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एचआर बहुगुणा जब ओवरहेड टैंक पर चढ़े तो मौके पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने करीब आधा घंटा तक उनसे बातचीत की और समझाया। इस दौरान उन्होंने बहू की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों और उसकी ओर से मांगी जा रही रकम को लेकर परेशान होने की बात कही।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे जब बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी एचआर बहुगुणा के घर से कुछ दूरी पर स्थित ओवरहेड टैंक पर पहुंचे तो उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए स्पीकर के माध्यम से उनसे बातचीत की। बातचीत शुरू होने से पहले ही बहुगुणा ने किसी भी व्यक्ति के पास आने पर ऊपर से कूदने की बात कही। इस पर एसओ बनभूलपुरा ने नीचे से ही बात करना जारी रखा और उनसे उनकी परेशानी पूछी। इस पर उन्होंने परिवार के ही एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए उन पर लगाए गए गंभीर आरोपों से परेशान होने और उन्हें बर्बाद करने की बात कही। एसओ ने उनकी परेशानी सुनने और सर्वजनिक तौर पर न कर निजी स्थान पर बातचीत करने की बात कही। साथ ही पूरी तरह से न्यायपूर्ण होने और उनका पक्ष सही होने पर गलत मुकदमा लिखवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी पूरा आश्वासन दिया। बातचीत का असर हुआ और बहुगुणा ओवरहेड टैंक से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गए। इसकी पुष्टि होने पर एसओ ने अपना माइक और स्पीकर किनारे रख दिया। इसी दौरान अचानक ऊपर से फायर की आवाज आई तो सभी पुलिसकर्मी दौड़कर ऊपर पहुंचे तब तक बहुगुणा गंभीर हालत में पहुंच चुके थे। जब तक उन्हें एसटीएस ले जाया गया तब तक उनकी सांसे थम चुकी थीं। एसओ भाकुनी का कहना है कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही बहुगुणा के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों की सत्यता की भी जांच की जा रही है। सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
देर रात एचआर बहुगुणा के बेटे अजय की ओर से बनभूलपुरा थाने में अपनी भाभी अंजली कौशिक समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। जिसमें उन्होंने पिता की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए आरोपियों की ओर से झूठे आरोपों में पिता पर मुकदमा दर्ज कराने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि देर रात बहुगुणा की बहू अंजली कौशिक, महेशानंद कांडपाल और सुनीता कांडपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments