Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तराखण्डपत्नी को उतारा मौत के घाट, बच्चों की चीख पुकार सुन दौड़े...

पत्नी को उतारा मौत के घाट, बच्चों की चीख पुकार सुन दौड़े पड़ोसी, दरवाजा खोला तो अटकीं सांसें

ट्रांजिट कैंप में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद को भी मारने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पत्नी के शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। पति को गिरफ्तार कर उसके इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। राजस्थान के आजाद नगर में जिला बरेली निवासी शिशुपाल पिछले कई सालों से पत्नी रिंकी और एक बच्चे के साथ रहता है। शिशुपाल सिडकुल की वोल्टास कंपनी में नौकरी करता है। पड़ोसियों ने बताया बीती रात शिशुपाल और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद उनके बच्चे की रोने की आवाज आई। पड़ोसी दरवाजा खोल कर अंदर घुसे तो देखा पत्नी मृत अवस्था में पड़ी थी और शिशुपाल भी बेहोश था। पुलिस शिशुपाल को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments