Monday, November 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डक्षतिग्रस्त खेल मैदान आज तक नहीं बने, कहां दिखाएं अपनी प्रतिभा

क्षतिग्रस्त खेल मैदान आज तक नहीं बने, कहां दिखाएं अपनी प्रतिभा

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में खेलों को बढ़ावा देकर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के दावों पर पलीता लग रहा है। नगर के बीच स्थित अटल उत्कृष्ट स्कूल में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त खेल मैदानों का सुधारीकरण अब तक नहीं हो सका है। ऐसे में यहां की खेल प्रतिभाएं मायूस हैं। जीआईसी में दो खेल मैदान का निर्माण हुआ है। करीब 10 वर्ष पूर्व इन खेल मैदानों पर आपदा की मार पड़ी और ये जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए। मैदान में कई स्थानों पर गड्ढे बन गए। मैदान की सुरक्षा दीवार भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन आज तक इसके सुधारीकरण के प्रयास नहीं हुए। हालात यह हैं कि यहां पढ़ने वाले 600 से अधिक बच्चों के लिए इन मैदानों के कोई मायने नहीं रह गए हैं। गड्ढों व धंसे मैदान के बीच उनके लिए यहां खेलना मुश्किल है।
नाली निर्माण कर निभा दी गई औपचारिकता
अल्मोड़ा। मैदानों की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से बारिश में इसका पानी लोगों के घरों में घुस रहा था। स्थानीय लोगों की मांग के बाद सिंचाई विभाग ने मैदानों के किनारे नाली निर्माण कर औपचारिकता निभा दी। लेकिन धंसे मैदानों को ठीक करने की तरफ अब तक ध्यान नहीं दिया गया है।
कोट – मैदान के सुधारीकरण का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद ही सुधारीकरण संभव है। – एनएस बिष्ट, प्रधानाचार्य, जीआईसी अल्मोड़ा
कोट – सिंचाई विभाग को मैदान के किनारे नाली निकास के लिए बजट मिला था, जिसका निर्माण पूरा कर लिया है। मैदानों के सुधारीकरण के लिए विभाग को बजट नहीं मिला। – मोहन सिंह रावत, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, अल्मोड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments