Wednesday, November 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डस्कूल बस चालक पर रिटायर्ड प्रधानाचार्य की पत्नी ने केस किया

स्कूल बस चालक पर रिटायर्ड प्रधानाचार्य की पत्नी ने केस किया

हल्द्वानी। नैनीताल रोड नगर निगम के पास सड़क हादसे में मृतक रिटायर्ड प्रधानाचार्य की पत्नी ने स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दिए तहरीर में फैण्डस कालौनी तल्ली बमौरी निवासी हीरा मर्तोलिया ने बताया है कि उनके पति रिटायर्ड प्रधानाचार्य जगत सिंह मर्तोलिया बीते 19 अप्रैल की शाम को हल्द्वानी अपने निजी कार्य कर लौटकर अपने घर को आ रहे थे, तभी नैनीताल रोड में नगर निगम के पास वाहन संख्या यूए 04 डी 8722 के चालक ने अनियंत्रित गति से आकर उनके पति की स्कूटी को जोर से टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। मामले में कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया महिला की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments