Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधगुलदार की दो खालों सहित वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

गुलदार की दो खालों सहित वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। वन्य जीव तस्करी मामले का खुलासा करते हुए एसटीएफ ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से गुलदार की दो खालें  बरामद की गयी है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीते दिनो डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली से उत्तराखण्ड एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पुरोला उत्तरकाशी क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा खाल की अवैध तस्करी हो रही है, जिसे उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा अपने स्थानीय सूत्रों से डेवलप किया गया। जिस पर बुधवार को लीसा भण्डार पुरोला को जाने वाले रास्ते से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया ह।ै जिसने अपना नाम बृजमोहन पुत्र जनक सिंह निवसी पुरोला उत्तरकाशी बताया और जिसके कब्जे से 2 गुलदार की खाल जिनकी लम्बाई क्रमशः 6 फीट तथा 8 फीट लगभग पायी गयी है, बरामद की गयी है। बताया कि गुलदार को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है। इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है। पकड़े गये तस्कर के खिलाफ थाना पुरोला उत्तरकाशी में वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक एसटीएफ चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ द्वारा इस मामले मेें गहनता से छानबीन की जा रही है और यदि इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments