Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डफार्म हाउस में महिला और पुरुष की संदिग्ध हालात में मौत

फार्म हाउस में महिला और पुरुष की संदिग्ध हालात में मौत

कुरुक्षेत्र/देहरादून। पिपली के मथाना गांव से देहरादून गई एक महिला कंडोली के फार्म हाउस में मृत मिली। उसके साथ एक रिश्तेदार का भी शव पड़ा था और पास में जहर की शीशी थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है, लेकिन इसकी वजह क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। दोनों के परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। देहरादून पुलिस के अनुसार, प्रेमनगर के कंडोली में स्थानीय निवासी नईम का फार्म हाउस है। यहां अतर सिंह (50) निवासी लोअर कंडोली केयर टेकर के तौर पर काम करता था। वह सोमवार को दोपहर तक घर नहीं पहुंचा तो उसका बेटा फार्म हाउस पर आया। कमरे में घुसा तो उसके होश उड़ गए। बेड पर अतर सिंह और नीचे फर्श पर एक महिला बेसुध पड़ी थी। अतर सिंह के बेटे ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया।
एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान कौशल्या देवी (50) निवासी मथाना, पिपली, कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि कौशल्या देवी रविवार को ही देहरादून आई थी। उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अतर सिंह की रिश्तेदार है। घटनास्थल पर जहर की एक शीशी पड़ी थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा।
साहब आने की बात कहकर फार्म हाउस पर रुका था अतर सिंह
अतर सिंह ने रविवार को घर पर बताया था कि फार्म हाउस पर उसके साहब आ रहे हैं। वह घर से निकला और चिकन लेकर फार्म हाउस चला गया। अक्सर अतर सिंह जब रात को रुकता था तो सुबह ही घर पहुंच जाता था, लेकिन जब सोमवार को नहीं पहुंचा तो बेटा उसे ढूंढते हुए फार्म हाउस पर पहुंचा, जहां दोनों मृत मिले।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments