Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबेतालघाट में तेंदुए के हमले से महिला घायल

बेतालघाट में तेंदुए के हमले से महिला घायल

बेतालघाट/नैनीताल। ग्राम पंचायत रोपागांव में सोमवार को मवेशियों के लिए चारा लेने गई ओजीकूलो निवासी कमला उप्रेती (40) पत्नी मोहन चंद्र को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।सोमवार को कमला उप्रेती चारा लेने जंगल गई थी। इस बीच उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। यह देख साथ गईं अन्य महिलाओं ने हल्ला मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
कमला को घायल अवस्था में बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। डॉ. शिशिर मोहन ने बताया कि महिला के सिर और मुंह पर गहरे निशान हैं। प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित महिला को मुआवजा की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।इधर, क्षेत्र के तिवारी गांव में भी कई दिनों से तेंदुआ दिखाई दे रहा है। इस वजह से ग्रामीण परेशान हैं। समाजसेवी इंदर बोहरा ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व तेंदुए ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया था। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
बेतालघाट में पिंजरा लगाए वनविभाग : अजय भट्ट
नैनीताल। केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद अजय भट्ट ने डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल को तेंदुए के हमले में घायल महिला का उचित इलाज करवाने और मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं को बेतालघाट के प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने के निर्देश दिए हैं। सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने फोन पर डीएम गर्ब्याल को निर्देश दिए कि वह घायल कमला उप्रेती को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएं। साथ ही मुख्य वन संरक्षक (कुमाऊं) पीके पात्रो को तेंदुए की दहशत वाले क्षेत्र में पिंजरा लगवाने और प्रभावित परिवार को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments