Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डखैर की लकड़ी के साथ वन तस्कर दबोचा

खैर की लकड़ी के साथ वन तस्कर दबोचा

तराई पश्चिमी वन प्रभाग बैलपड़ाव रेंज की टीम ने एक वन तस्कर को लाखों रुपये कीमत की खैर की लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के अन्य साथी फरार होने में कामयाब रहे।
बैलपड़ाव रेंजर संतोष कुमार पंत ने बताया कि मंगलवार रात गश्त के दौरान लकड़ी तस्करी का मामला सामने आया। बैलपड़ाव रेंज के पूर्वी गैबुआ प्लाट संख्या-38 से मोटरसाइकिलों पर खैर की लकड़ी ले जाई जा रही थी। उनकी टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 25 कुंतल लकड़ी बरामद की है। जिसकी क़ीमत करीब 200000 रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र सुबेग सिंह निवासी केलाबन्दवारी के रूप में हुई है। उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। टीम ने आरोपियों की 06 मोटरसाइकिलों को कब्जे में लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में वन रक्षक गोविंद सिंह, सूरज कश्यप, शुभम रावत, हीरा पांडेय, आनंद बोरा आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments