Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपर्यटकों के लिए खुली विश्व धरोहर फूलों की घाटी

पर्यटकों के लिए खुली विश्व धरोहर फूलों की घाटी

जोशीमठ/चमोली: विश्व धरोहर फूलों की घाटी बृहस्पतिवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। घाटी के पैदल रास्ते पर दो जगह पर भारी हिमखंड पसरे हैं। पर्यटकों को हिमखंडों के बीच से ही होकर गुजरना होगा।

87.50 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी हर साल पर्यटकों के लिए एक जून से खोल दी जाती है वहीं 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है। इस अवधि में यहां देश-विदेश से पर्यटक आकर घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और करीब 600 प्रजाति के फूलों का दीदार करते हैं। यहां मुख्य रूप से ब्रह्मकमल, फेनकमल, ब्लूपॉपी, मारीसियस, मैरीगोल्ड, गोल्डन रॉड, जैस्मिन, रोवन, हेलमेट प्लावर, गोल्डन लीली सहित कई फूल खिलते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments