Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगंगा दशहरा पर्व पर हुई पूजा-अर्चना

गंगा दशहरा पर्व पर हुई पूजा-अर्चना

टनकपुर (चंपावत)। गंगा दशहरा पर्व पर बृहस्पतिवार शाम को यहां मां गंगा की पूजा अर्चना कर शारदा नदी में दीप जलाए गए। नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से हुए पूजा कार्यक्रम में सुख समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर अध्यक्ष नीरज सिंह, प्रतिभा अग्रवाल, कल्पना, सुषमा गुप्ता, अंकुर टंडन, नितिन गुप्ता, शुभम गौड़, विशाल अग्रवाल, चेयरमैन विपिन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
श्रद्धालु की नगदी और मोबाइल चोरी
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि दर्शन करने के बाद शारदा नदी में स्नान को गए श्रद्धालु की नगदी और दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। लखनऊ निवासी श्रवण कुमार बृहस्पतिवार शाम को नदी में स्नान कर रहे थे। तभी कुछ अराजकतत्व पेंट में रखे 3500 रुपये, दो मोबाइल फोन और दो एटीएम लूट ले गए। श्रद्धालु ने मामले की पुलिस में शिकायत की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments