Friday, October 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डलिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की आत्महत्या में पांच पर...

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की आत्महत्या में पांच पर मुकदमा

पति से अनबन के बाद एक युवक संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती की आत्महत्या में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमाा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उनके उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने आत्महत्या की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि नैल तल्ला थराली निवासी काजल की शादी 2016 में प्रवेश कुमार के साथ हुई। पति ने अनबन होने के चलते वह जनवरी 2022 से रविंद्र कुमार कश्यप के साथ ओगल भट्टा में लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी। 21 अप्रैल को शाम सुसाइड नोट लिखकर उसने आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि शव के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने रविंद्र, उसके पिता विजयपाल, मां और रविंद्र के दोस्त सचिन व सोनी को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद लड़की के पिता ने पांचों आरोपियों के खिलाफ क्लेमनटाउन थाने में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments