Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डयुवती का अश्लील वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा

युवती का अश्लील वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा

दुकान पर काम करने वाली युवती की अश्लील वीडियो बनाकर उसे लड़की के परिजनों को भेज दिया गया। आरोप है कि युवक लड़की को कमरे में मिलने आने का दबाव बनाते हुए ऐसा कर रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घटना को लेकर रायपुर थाने में युवती ने तहरीर दी। कहा कि वह थाना क्षेत्र में एक दुकान पर काम करती है। दुकान पर अक्सर सामान लेने के लिए मोनू साहनी आता था। उससे पीड़िता की बातचीत हुई। आरोपी ने उसका फोन नंबर लिया। आरोप है कि एक दिन उसने वीडियो कॉल कर पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह पीड़िता को अपने कमरे में आने का दबाव बना रहा है। पीड़िता नहीं गई तो उसने अश्लील वीडियो पीड़िता के परिजनों को भेज दी। आरोप है कि इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं आरोपी पर जगह-जगह पीछा करने का भी आरोप है। एसएसआई रायपुर आशीष रावत ने बताया कि पीड़िता तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments