Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का येलो अलर्ट, निचले क्षेत्रों में हो सकती...

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का येलो अलर्ट, निचले क्षेत्रों में हो सकती है ओलावृष्टि

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य में आगामी पांच दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। तीन हजार मीटर से कम ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 19 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments