Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआप कैंपेन कमेटी का हुआ विस्तार,टीम से जुड़े नए उपाध्यक्ष और सचिव

आप कैंपेन कमेटी का हुआ विस्तार,टीम से जुड़े नए उपाध्यक्ष और सचिव

-शिशुपाल रावत बने आप कैंपेन कमेटी के उपाध्यक्ष,ओ पी मिश्रा को मिली सचिव की जिम्मेदारी

-किसानों के 27 सितंबर को भारत बंद का आप पार्टी का किसानों को पूर्ण समर्थनः दीपक बाली

देहरादून/काशीपुरः आम आदमी पार्टी आगामी चुनावों को देखते हुए जहां एक ओर अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है, वहीं दूसरी ओर आज आप पार्टी के कैंपेन कमेटी अध्यक्ष दीपक बाली ने कैंपेन कमेटी में विस्तार करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत को कैंपेन कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही ओ पी मिश्रा को कैंपेन कमेटी में सचिव पद पर नियुक्त किया है।

इस दौरान दीपक बाली ने बयान जारी करते हुए बताया कि, आने वाले चुनावों को देखते हुए आप पार्टी पूरी तैयारियों में जुट चुकी है। पार्टी द्वारा प्रदेश में कई कैंपेन अभी चल रहे हैं और आगामी दिनों में भी कई अन्य कैंपेन पार्टी द्वारा चलाए जाएंगे जिसके लिए लगातार संगठन की तैयारियां चल रही है।

आप कैंपेन कमेटी अध्यक्ष दीपक बाली ने बताया कि, आप पार्टी जन मुद्दों से जुडे कैंपेन पूरे प्रदेश में चला रही है। और आने वाले समय में भी चलाती रहेगी। कहा कि इससे उत्तराखंड के आम जन तक आम आदमी पार्टी की नीतियां पहुंच सकें और आने वाले चुनाव में जनता अपने मत का सही इस्तेमाल कर सके।

उन्होंने कैंपेन कमेटी में नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि, सभी पदाधिकारी मिल जुलकर पार्टी को नई ताकत देंगे और पार्टी के हर कैंपेन को उत्तराखंड के घर घर तक धरातल पर मिलकर उतारने का काम करने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे।

-किसानों के 27 सितंबर भारत बंद को आप कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष ने दिया समर्थन

वहीं कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने किसानों द्वारा 27 सितंबर को आहूत भारत बंद को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने उत्तराखंड के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने.अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण भारत बंद को पूर्ण समर्थन देते हुए देश के अन्नदाता किसानों का सहयोग करें और भारत बंद को सफल बनाएं।

प्रेस को जारी बयान में आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा है कि, कितने शर्म की बात है देश का अन्नदाता पिछले करीब एक वर्ष से गर्मी सर्दी और बरसात की मार झेलकर सड़कों पर पड़ा हुआ है । आंदोलन के दौरान हमारे अनेक किसान आंदोलन स्थल पर ही दम तोड़ चुके हैं मगर तानाशाह मोदी सरकार किसानों की फरियाद नहीं सुन रही।

उन्होंने कहा कि जिस देश का किसान दुखी हो वह देश सुखी नहीं रह सकता। सरकार की हठधर्मिता के चलते जिस किसान को अपने खेतों में होना चाहिए था उन्हे दूसरी बार भारत बंद करना पड़ रहा है मगर केंद्र की सरकार गूंगी और बहरी बनी बैठी है। लोकतंत्र में चुनी गई सरकार को सभी की बात सुननी चाहिए, मगर मोदी सरकार ने हठधर्मिता और तानाशाही के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

दीपक बाली ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में आम आदमी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के साथ शुरू से खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि वें खुद 27 सितंबर के बंद में शामिल होकर किसानों का साथ देंगे। उन्होंने आम जनमानस से भी भारत बंद में शांति पूर्ण सहयोग की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments