Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकट जाएगी चौरासी तेरी, कर वंदना बाबे नानक दी

कट जाएगी चौरासी तेरी, कर वंदना बाबे नानक दी

सितारगंज। गुरुनानक देव जी के 553वें प्रकाश उत्सव पर सिख संगत ने विशाल नगर कीर्तन निकाला जिसमें… बोले सो निहाल सतश्री अकाल, …वाहे गुरु जी दा खालसा वाहे गुरु जी दी फतेह जैसे नारों और कट जाएगी चौरासी तेरी, कर वंदना बाबे नानक दी कीर्तन से शहर गुंजायमान हो उठा। इससे माहौल भक्तिमय हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर के पति पलविंदर सिंह औलख, वरिष्ठ समाजसेवी महेश मित्तल ने कीर्तन में शामिल होकर सिख संगत को गुरु पर्व की बधाई दी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से तीनों को सरोपा देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन निकला जो श्री गुरु महाराज की रहनुमाई एवं पंच प्यारों की अगुवाई में मुख्य चौराहा, अमरिया चौक, एमपी चौक होकर वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। गुरु महाराज की पालकी के आगे सैकड़ों महिलाएं, पुरुष नाम जपने के साथ झाडू लगाते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन में रागी, ढांढ़ी, कविसरी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। श्री गुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आदि स्कूलों के बच्चे बैंडबाजे की धुन बिखेरते चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने भी पुष्प वर्षा से कई जगह स्वागत सतकार कर संगत की सेवा की और प्रसाद बांटकर पुण्य लाभ कमाया। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा को आकर्षक झालरों, नगर को तोरण द्वारों से सजाया गया था। वहां गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान दलवीर सिंह बल, गुरप्रीत सिंह देओल, सुखवीर सिंह बेदी, कुलवंत सिंह अटवाल, कुलदीप सिंह लालपुर, राजेंद्र सिंह सांघा, जत्थेदार बाबा पाल सिंह, गुरविंदर सिंह सेखों, कबीर सिंह सेखों, गुरसाहब सिंह गिल, अजीत सिंह जोशन, राजेश शैली, बलविंदर सिंह संधू, निर्मल सिंह कहलों आदि थे।
…और नारियल पर बजते रहे हथौड़े
सितारगंज। रंजीत अखाड़ा रुद्रपुर की गतका पार्टी के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को विवश कर दिया। गतके में कलाकारों ने आंखों में नमक डालकर पट्टी बांध 51 नारियल चंद सेकंड में तोड़ डाले। बीबीयों के जत्थे ने भी जमकर गतका खेला और संगत को हैरत में डाल दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments