Monday, November 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजेंगे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजेंगे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

बागेश्वर। युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है। इस पोस्टकार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अदाणी मामले में तीन सवाल पूछे गए हैं। जिले से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता इस पोस्टकार्ड में अपना नाम, पता अंकित कर प्रधानमंत्री को भेजेंगे। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार ने कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को यह पोस्टकार्ड लांच किया। इसमें अदाणी के बहाने भाजपा सरकार पर निशाना साधा गया है। जिलाध्यक्ष परिहार ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर खतरा है। बेेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों की अनदेखी कर सरकार विपक्ष के खिलाफ बदले की भावना से कार्य कर रही है। इसी कारण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है। इसके खिलाफ जिले के कार्यकर्ता भी व्यापक स्तर पर अभियान चलाएंगे। इस दौरान भीम कुमार, उमेश उपाध्याय, संजय चन्याल, गौरव परिहार, संजय कुमार, हेम परिहार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments