Monday, October 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनाबालिग का यौन उत्पीड़न करने में युवक गिरफ्तार

नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने में युवक गिरफ्तार

बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर से यौन उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने रुड़की-हरिद्वार हाईवे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है। घटना मार्च माह के पहले सप्ताह की है। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसका नाबालिग बेटा खेत में गया था। आरोप है कि एक युवक ने उसके साथ कुकर्म किया। घर में कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शनिवार दोपहर आरोपी युवक रुड़की की तरफ भागने की तैयारी कर रहा था। मुखबिर की सूचना ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि युसुफ निवासी मरगूबपुर दीदाहेडी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments