Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअग्निपथ योजना के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

अग्निपथ योजना के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

रुद्रपुर। अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए शनिवार को यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बाटा चौक के पास केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना को रद्द करने की मांग की।
यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि अग्निपथ योजना के नाम पर सिर्फ चार साल की नौकरी देना व पेंशन सुविधा भी न देना युवाओं के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि सेना में कई पद खाली होने के बावजूद भर्ती नहीं की जा रही है। उन्होंने सेना में भर्ती की पुरानी प्रक्रिया को ही लागू करने की मांग की। वहां पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश प्रवक्ता सोफिया नाज, विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी, निशांत शाही, सौरभ बेहड़, उमा, फैसल, अर्शदीप सिंह, जावेद, फरमान, सनमीत, मनीष गोस्वामी, जितेश, रवींद्र आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments