Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedआईपीएस केवल खुराना का निधन, लम्बे समय से थे बीमार

आईपीएस केवल खुराना का निधन, लम्बे समय से थे बीमार

देहरादून: आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन हो गया हो गया है.  खुराना लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे. उन्होंने रविवार को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली. 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी खुराना वर्तमान में आईजी ट्रेनिंग के पद पर कार्यरत थे. इससे पूर्व वह देहरादून के पुलिस कप्तान के पद पर भी तैनात रहे.

केवल खुराना ऊधमसिंहनगर में एसएसपी की जिम्मेदारी संभाली और प्रदेश के पहले यातायात निदेशक बने. इस पद पर रहते हुए उन्होंने ‘ट्रैफिक ऑय’ ऐप लॉन्च कराया और यातायात सुधार के लिए उन्हें फिक्की अवार्ड से सम्मानित किया गया था.

बाद में, उन्हें जनरल कमांडेंट होमगार्ड नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने होमगार्डों के कल्याण और आधुनिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया. उन्होंने जवानों को हथियार संचालन और रेस्क्यू ऑपरेशन की ट्रेनिंग दिलवाई. आईजी ट्रेनिंग के रूप में उन्होंने आईपीसी और सीआरपीसी में उर्दू शब्दों को हिंदी में अनुवादित कर नया पाठ्यक्रम शुरू कराया, जिससे पुलिसकर्मियों को कानूनी प्रावधानों को समझने में आसानी हो.

बदायूं जिले के रहने वाले केवल खुराना साहित्य के प्रति भी गहरी रुचि रखते थे. उनके पिता टेंट कारोबारी होने के साथ-साथ साहित्यकार भी थे. उन्होंने ‘तुम आओगे ना’ नामक गीत श्रृंखला लिखी थी, जिसका ऑडियो एल्बम भी लॉन्च हुआ था. आईपीएस केवल खुराना के असमय निधन से पुलिस विभाग और उनके सहयोगियों में शोक की लहर है उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments