Wednesday, November 4, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआस्था का महापर्व: टपकते जल और बेलपत्र से रिझे भोलेनाथ, सुरक्षा और...

आस्था का महापर्व: टपकते जल और बेलपत्र से रिझे भोलेनाथ, सुरक्षा और व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

देहरादून, 15 फरवरी । भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि रविवार काे देहरादून सहित पूरे राज्य में श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। प्रातःकाल से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। श्रद्धालु मंदिराें में जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा आदि भगवान शिव काे अर्पित कर रहे हैं। राजधानी देहरादून सहित हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य जनपदों के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। अल्मोड़ा के प्राचीन जागेश्वर धाम में दीप सज्जा और महाआरती का आयोजन किया गया। रुद्रप्रयाग के कोटेश्वर महादेव मंदिर और पिथौरागढ़ स्थित पाताल भुवनेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। ऋषिकेश स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में तड़के सुबह से ही श्रद्धालु पहाड़ी मार्ग से पैदल और वाहनों के माध्यम से मंदिर पहुंच रहे हैं। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। महाशिवरात्रि के पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कणखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर और बिल्केश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भक्तों ने जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। इस माैके पर “हर-हर महादेव” के जयघोष से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और जागरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भक्तों ने मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव को दूध, गंगाजल, बेलपत्र और भांग-धतूरा अर्पित किया। महाशिवरात्रि के पर्व पर गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रातःकाल से ही भक्त लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। गुफा में स्थित प्राकृतिक शिवलिंग पर टपकते जल के बीच श्रद्धालुओं ने दूध, जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से दर्शन व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस और प्रशासन की टीमें सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। सहारनपुर चौक स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्त जल चढ़ाने के लिए सुबह से कतार में लगे हुए हैं। महंत रवींद्र पुरी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में ‘बोल बम’और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। मध्य रात्रि से सामूहिक रुद्राभिषेक, मध्य रात्रि से ही हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल, दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत एवं बिल्व पत्र से वैदिक मंत्रोच्चार और श्री रुद्री पाठ के साथ भगवान भोलेनाथ का सामूहिक रुद्राभिषेक प्रारंभ हुआ, जो प्रातः काल तक संपन्न हुआ। इसके पश्चात आम श्रद्धालुओं के लिए जलाभिषेक आरंभ कर दिया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखकर और रात्रि जागरण कर भगवान शिव की उपासना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रद्धालु पूरे उत्साह और आस्था के साथ इस पावन पर्व को मना रहे हैं। सुंदर आकर्षक खबर इसी आधार पर तैयार करें

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments