Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeविविधओला-उबर की तर्ज पर टैक्सी सेवाओं के लिए अब सरकार का मोबाइल...

ओला-उबर की तर्ज पर टैक्सी सेवाओं के लिए अब सरकार का मोबाइल एप

देहरादून: ओला-उबर की तरह टैक्सी सेवाओं के लिए अब सरकार का मोबाइल एप बनेगा। परिवहन विभाग इसे तैयार करेगा। प्रदेश में ओला-ऊबर की तरह टैक्सी सेवाओं के लिए अब सरकार का मोबाइल एप बनेगा। सचिव परिवहन बृजेश संत ने उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ की बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए हैं। वहीं, देहरादून में वाहनों की मैन्युअल फिटनेस जांच दोबारा शुरू करने को लेकर परिवहन मुख्यालय केंद्र को चिट्ठी भेजेगा।

सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत ने उत्तराखंड टैक्सी-मैक्सी महासंघ के साथ बैठक की। जिसमें परिवहन मुख्यालय के अधिकारी भी शामिल हुए। महासंघ ने मांग की कि हाईकोर्ट से 15 मई तक मिले स्टे के आधार पर फिलहाल वाहनों की ऑटोमेटेड फिटनेस जांच के साथ ही देहरादून में मैन्युअल जांच का विकल्प दिया जाए।

सचिव परिवहन ने मुख्यालय के अफसरों को हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को पत्र भेजने के निर्देश दिए। मंत्रालय ने डोईवाला में फिटनेस सेंटर होने के चलते मैन्युअल फिटनेस जांच का शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया बंद कर दी थी।

बैठक में चारधाम यात्रा पर बाहरी राज्यों से आने वाले व्यावसायिक वाहनों को 15 दिन का ग्रीन कार्ड देने पर चर्चा हुई। सचिव परिवहन ने इस पर अपनी सहमति दे दी है। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी हो जाएगा। राज्य के भीतर के वाहनों का ग्रीन कार्ड पूर्व की भांति पूरे यात्रा सीजन के लिए ही बनेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments