Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधकलयुगी बेटों ने अपने बाप को क्रिकेट के बल्ले से मार डाला

कलयुगी बेटों ने अपने बाप को क्रिकेट के बल्ले से मार डाला

देहरादून: कलयुग में हर रिश्ते दागदार हो रहे हैं। जो बाप अपने बच्चों के खातिर अपना पूरा जीवन की मेहनत लगा देता है, वही बच्चे उसकी मौत का कारण भी बन रहे हैं। ऐसा ही मामला राज्य के हरिद्वार जिले में आया है। जहां अपने बेटों से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में दो बेटों ने अपने बाप को क्रिकेट के बल्ले से मार डाला। बिजनौर निवासी यह परिवार हरिद्वार में किराए पर रहता था। इस मामले में मकान मालिक ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।

सिडकुल निवासी सुनील धनगर ने पुलिस में दर्ज मुकदमे में बताया कि उसके मकान में बिजनौर निवासी अशोक अपने दो बेटों और पत्नी के साथ किराए पर रहते आ रहे थे। कल रात अशोक और उसके बेटों के बीच झगड़ा हुआ और क्रिकेट बैट से हमले में घायल अशोक की अस्पताल में मौत हो गई। दोनों बेटों ने शव को बिजनौर ले जा कर दाह-संस्कार भी कर दिया। अब पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के‌लिए दबिश दे‌रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments