Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeराजनीतिकांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसी,प्रदेश को आठ चुनावी...

कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसी,प्रदेश को आठ चुनावी जोन में बांटा

देहरादून। चुनावी साल में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में लगी है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और जन मुद्दों को लेकर मंथन हुआ।
कांग्रेस सूत्रों की माने तो चुनाव के दृष्टिगत राज्य को आठ जोन में बांटकर शीर्ष नेताओं को एककृएक जोन की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश में लगभग 12 हजार बीएलए की नियुत्ति के संबंध में अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को गुटीय मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होकर काम करने की सलाह दी और कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर जनता के बीच जाना होगा। प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकारों की नीतियों और विफलताओं को जनकृजन तक पहुंचाने एवं जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों, प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और जनहित से जुड़े विषयों पर गंभीर, सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई। नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती के साथ आगामी चुनाव के लिए ठोस रणनीति बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments