Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधकोविड पैरोल पर रिहा बंदी गिरफ्तार

कोविड पैरोल पर रिहा बंदी गिरफ्तार

े उधम सिंह नगर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक अहम सफलता मिली है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस टीम ने कोविड-19 महामारी के दौरान पैरोल पर रिहा किए गए एक बंदी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट द्वारा कोविड महामारी के दौरान कारागारों से कई बंदियों को पैरोल पर रिहा किया गया था। बाद में इन बंदियों की पुनः गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए थे।
गिरफ्तार आरोपी पप्पू पुत्र मदन लाल निवासी मोहल्ला पकड़िया, थाना कोतवाली, पीलीभीत उत्तर प्रदेश, वर्तमान निवासी रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी रुपवती को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में मुकदमा अपराध दर्ज है, जिसमें पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत गंभीर आरोप शामिल हैं। ऐसे गंभीर मामलों में शामिल होने के बावजूद आरोपी पैरोल पर बाहर आने के बाद वापस न्यायिक प्रक्रिया में शामिल नहीं हुआ और फरार हो गया था।
उप निरीक्षक अकरम अहमद ने बताया कि आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। लगातार प्रयासों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चला, जिसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments