Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधखाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

देहरादून। देर रात थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत  सहस्त्रधारा टूरिस्ट प्लेस के पास एक व्यक्ति लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया किन्तु तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
मिली जानकारी के मुताबिक, थाना राजपुर को सूचना मिली कि  आईटी पार्क क्षेत्रांतर्गत सहस्त्रधारा टूरिस्ट प्लेस के पास एक व्यक्ति लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलने के बाद थाना राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना की गंभीरता को देखते हुए सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम के कठिन प्रयासों के बाद टीम ने खाई में गिरे व्यक्ति तक पहुंच बनाते हुए उसे बाहर निकाला। लेकिन व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।
थाना राजपुर प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने व्यक्ति के शव को सावधानीपूर्वक खाई से बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments