Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तराखण्डगुलदार के हमले में मूकबधिर युवती घायल ,अस्पताल में उपजार जारी

गुलदार के हमले में मूकबधिर युवती घायल ,अस्पताल में उपजार जारी

पिथौरागढ़। सीमांत जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित कुजगाड़ गांव में गुलदार ने एक मूकबधिर युवती पर हमला कर घायल कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर के  बाद हमलावर गुलदार भाग निकला। घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुजगाड़ गांव की मूकबधिर 19 वर्षीय संगीता शनिवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच शौचालय के लिए घर के आंगन में आई थी। उसी समय घात लगाए गुलदार ने संगीता पर हमला कर दिया। संगीता के छटपटाने पर परिजन की नींद टूटी तो सब घर से बाहर निकले। लोगों को देख गुलदार घबराकर संगीता को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद परिजन संगीता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में संगीता का उपचार जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक, हमले में संगीता के चेहरे पर गहरे घाव बने हैं। साथ ही हाथ पर नाखूनों के जख्म हैं। बताया जा रहा है कि युवती बोल और सुन नहीं सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments