Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता से राज्य की पौराणिक लोक संस्कृति परंपरा लिए...

 जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता से राज्य की पौराणिक लोक संस्कृति परंपरा लिए सुसज्जित होते शहर के चौक चौराहे

-दिलाराम चौक का सौंदर्यीकरण कार्य अंतिम चरण में देहरादून: जिला प्रशासन देहरादून द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों के सुव्यवस्थित विकास एवं सौंदर्यकरण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के राजपुर रोड स्थित दिलाराम चौक का सुधारीकरण एवं सौंदर्यकरण कार्य अंतिम चरण में पहुँच गया है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर जनमानस को विधिवत समर्पित कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में शहर के चौक चौराहों का सुधारीकरण एवं सौन्दर्यीकरण गतिमान है। दिलाराम चौक को इस प्रकार विकसित किया जा रहा है कि यहाँ आने वाले पर्यटकों एवं आगंतुकों को उत्तराखण्ड राज्य की पौराणिक संस्कृति एवं समृद्ध लोक परंपराओं की सजीव झलक देखने को मिले। सौंदर्यीकरण कार्यों के माध्यम से चौक को राज्य की सांस्कृतिक पहचान से जोड़ते हुए विकसित किया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, परंपराओं एवं ऐतिहासिक विरासत से परिचित हो सकें। जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल यातायात को सुगम बनाना ही नहीं, बल्कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में विकसित करना है, जिससे देहरादून की पहचान एक सुव्यवस्थित, सुंदर एवं सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध शहर के रूप में स्थापित हो सके। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जिला प्रशासन द्वारा कुठालगेट एवं साईं मंदिर तिराहा का भी सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण कर उन्हें सफलतापूर्वक जनमानस को समर्पित किया जा चुका है, जिन्हें आम नागरिकों द्वारा सराहा गया है। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा भविष्य में भी शहर के अन्य प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों को इसी प्रकार सुव्यवस्थित एवं सौंदर्ययुक्त स्वरूप प्रदान किए जाने की योजना है, जिससे नागरिकों एवं पर्यटकों को बेहतर शहरी अनुभव प्राप्त हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments