Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडीएम सविन बंसल की दरिया दिली के बाद विधवा मां के बेटे...

डीएम सविन बंसल की दरिया दिली के बाद विधवा मां के बेटे को मिला स्कूल में दाखिला

-अब ठीक से सुन पाएगा कृष्णा, दून मेडिकल कालेज, कोरोनेशन में हुई स्वास्थ्य जांच

-एनएचएम आरबीएसके से किया जाएगा उपचार सीएमओ को निर्देश

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा कृष्णा की स्कूल में दाखिले के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा उनके कानों के आपरेशन के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। कृष्णा को उकने घर नजदीक गुरूरामराय स्कूल में दाखिला मिल गया साथ ही कान के उपचार के लिए स्वास्थ्य परीक्षण दून मेडिकल कालेज तथा कोरोनेशन चिकित्सालय में किया जा रहा है। अभी कृष्णा की एक अन्य स्वास्थ्य जांच होनी है जिससे पता चल पाएगा की उनको आपरेशन की जरूरत है या वे दवाईयों से ही ठीक हो जाएंगे।

06 नम्बर पुलिया निवासी विधवा फरियादी मॉ शांति देवी अपने बच्चें कृष्णा को लेकर डीएम से मिली थी कृष्णा कानों से कम सुनते हैं उनके पिता की 4 वर्ष पहले हो गई थी। कृष्णा की मॉ घरो में काम कर बच्चें का लालन-पालन करती है। उन्होंने अपनी फरियाद डीएम को सुनाई की उनका 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा जो काम से बहुत कम सुनता है, जिस कारण स्कूल वाले उसको स्कूल में दाखिला नही दे रहे हैं, चिकित्सक को दिखाने पर कान का आपरेशन बताया है जिसका बहुत अधिक खर्चा लग रहा है उसे वहन नही कर सकती है। जिस पर डीएम ने कार्यवाही के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए थे।

डीएम के निर्देश पर कृष्णा को उनके नजदीकी श्री गुरूराम स्कूल में स्कूल में दाखिला मिल गया है था उनकी स्वास्थ्य जाचं चल रही हैै। तथा समाज कल्याण विभाग से कृष्णा को हेयरिंग मशीन उपलब्ध कराने को निर्देशित किया। डीएम ने कृष्णा के उपचार के लिए एनएचएम की आरबीएसके स्कीम से उपचार करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को समन्वय करने को निर्देशित किया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments