Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeराष्ट्रीयदुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, 49 की उम्र में कह...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, 49 की उम्र में कह दिया दुनिया को अलविदा

देहारादून: प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा का निधन हो गया है. म्यूनिख से लौट रहे जसपाल राणा की तबीयत बिगड़ गई थी।  उनको दिल्ली पहुंचते ही उपचार के लिए साकेत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उनके आकस्मिक निधन की खबर से देशभर के खेल प्रेमियों और निशानेबाजी समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। भारत के दिग्गज निशानेबाज रहे जसपाल राणा अब इस दुनिया में नहीं रहे।  शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।  शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।  जसपाल राणा 49 साल के थे।  पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा निशानेबाजी को अलविदा कहने के बाद अब बतौर कोच उभरती निशानेबाजी प्रतिभाओं को निखारने, दिशा देने का काम कर रहे थे। जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल रहे। उन्होंने अपने करियर में अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का गौरव बढ़ाया तथा कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ी के साथ-साथ उन्होंने एक सफल कोच के रूप में भी नई पीढ़ी के निशानेबाजों को तैयार किया। वे ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर सहित कई खिलाड़ियों के मार्गदर्शक रहे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अनेक नेताओं और खेल हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने भारतीय खेल जगत में उनके योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments