Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपर्वतीय क्षेत्र की गौरवशाली संस्था है जीएमओयू लिमिटेड: ऋतु खण्डूडी भूषण

पर्वतीय क्षेत्र की गौरवशाली संस्था है जीएमओयू लिमिटेड: ऋतु खण्डूडी भूषण

कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण, ने कोटद्वार स्थित गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड के सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम यूनियन के नवगठित संचालक मंडल के गठन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने नवगठित संचालन मंडल को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए ईमानदारी, एकजुटता और सेवा भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन, जो वर्ष 1943 से सतत रूप से संचालित हो रही है, हमारे पर्वतीय क्षेत्र की एक गौरवशाली संस्था है। इसे संजोना और आगे बढ़ाना हम सभी का परम कर्तव्य है ।खण्डूडी ने कर्मचारियों को अपने आचरण में शालीनता तथा बसों की स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। कहा कि आज जबकि अधिकांश लोगों के पास निजी वाहन हैं, इसके बावजूद गढ़वाल मोटर्स की बसों में यात्रियों की भीड़ यह दर्शाती है कि जनता का इस संस्था में आज भी विश्वास और जुड़ाव बना हुआ है। कहा कि समय की मांग है कि हम इस ऐतिहासिक संस्था को आधुनिकता से जोड़ें—जैसे कि ऑनलाइन टिकटिंग सुविधा, स्वच्छ और आरामदायक बसें, तथा शिष्ट और प्रशिक्षित चालक व परिचालक रखें । इस प्रकार की सकारात्मक पहलें संस्था की निरंतरता और विश्वसनीयता बनाए रखेंगी।

अपने बचपन को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि, जब हम दिल्ली से कोटद्वार और फिर यहां से पौड़ी जाते थे, तब गढ़वाल मोटर्स की बसों में किया गया सफर आज भी स्मृतियों में जीवंत है। तब सड़कें बहुत अच्छी नहीं हुआ करती थीं, फिर भी यात्राएं होती थीं। आज सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन आवश्यकता है कि हम अपने आचरण और सेवा में सुधार करें ताकि यह संस्था और अधिक समय तक जनसेवा करती रहे। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, अध्यक्ष भास्करानंद भारद्वाज, डायरेक्टर बलराज सिंह रावत, संदीप अग्रवाल, गणेश जुयाल, गजे सिंह, अर्जुन सिंह, सुरेंद्र सिंह रावत, मनोज नैनवाल, गौरव गोदियाल, बच्ची पुंडीर, महावीर सिंह रावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments