Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को...

पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को मिली वैश्विक स्तर पर नई पहचान: सीएम धामी

देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सभी से इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

गुरुवार को सीएम आवास पर योगाभ्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान एवं सम्मान प्राप्त हुआ है। आज योग विश्वभर में स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं समग्र कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मानुशासन, सकारात्मक जीवनशैली तथा जीवन में संतुलन स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। योग व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments